हरियाणा में अगले 3 दिन भारी: धान की फसल पर मंडराया आंधी-बारिश का खतरा! IMD ने जारी की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 14 Oct, 2026 08:37 AM

next 3 days critical for haryana

मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) ने मंगलवार को अगले 3 दिन हरियाणा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान की चेतावनी दी हैं। आई.एम.डी. ने 14 व 15 अक्तूबर को हरियाणा में कुछ जगह बिजली कड़कने और 50 से 60 कि.मी. प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने

हरियाणा डेस्क: मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) ने मंगलवार को अगले 3 दिन हरियाणा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान की चेतावनी दी हैं। आई.एम.डी. ने 14 व 15 अक्तूबर को हरियाणा में कुछ जगह बिजली कड़कने और 50 से 60 कि.मी. प्रति घंटा की रफ़्तार से हवा चलने के साथ आंधी-तूफान व कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों, बागवानी वाली फसलों, बिजली और संचार लाइनों तथा कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ों की शाखाएं गिरने और हवा में मलबा उड़ने से लोगों और पशुधन के लिए खतरा पैदा - हो सकता है। खरीफ की फसल की कटाई और खरीद के मौसम के बीच हरियाणा जैसे कृषि-प्रधान राज्यों के लिए यह चेतावनी अहम है।

किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी फसल को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं, उसे तिरपाल से ढकें और तेज हवाओं से फ़सल को सुरक्षित रखें। मौसम के बदलते मिजाज से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं क्योंकि उनकी धान की फसल मंडी में खुले आसमान तले बिकाने के लिए पड़ी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!