Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Oct, 2026 09:57 PM

देश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए गवर्नरों की नियुक्ति
दिल्ली : देश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नए गवर्नरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस फेरबदल में हरियाणा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का गवर्नर नियुक्त किया गया है।
डॉ. सुधा यादव वर्तमान में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य हैं। उनकी नियुक्ति को हरियाणा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्तियों के अनुसार, यह बदलाव संबंधित राज्यपालों के कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगा।
जानिए कौन है सुधा यादव
बता दें कि डॉ. सुधा यादव भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रमुख नेता हैं। वे भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य रही है और इससे पहले पार्टी की राष्ट्रीय सचिव तथा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी रह चुकी हैं।
व्यक्तिगत जीवन
• जन्म: 16 अक्टूबर 1965, मोटला कलान, रेवाड़ी (हरियाणा)।
• शिक्षा: आईआईटी रुड़की (तब रुड़की विश्वविद्यालय) से रसायन विज्ञान में एम.एससी. (गोल्ड मेडलिस्ट) और पीएच.डी.। वे प्रेसिडेंट्स गाइड अवार्ड की प्राप्तकर्ता भी हैं।
• परिवार: उनके पति सुखबीर सिंह यादव बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट थे। वे 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हो गए। उनके 2 बच्चे हैं।
राजनीतिक करियर
1999 के लोकसभा चुनाव में (जब नरेंद्र मोदी हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे) उन्हें महेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया। यह उनका पहला चुनाव था। उन्होंने कांग्रेस के राव इंद्रजीत सिंह को लगभग 1.39 लाख वोटों से हराया और 13वीं लोकसभा (1999-2004) की सदस्य बनीं।
इसके बाद
• 2004 में महेंद्रगढ़ और 2009 में गुड़गांव से चुनाव हार गईं।
• 2015 में भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी बनीं।
• 2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य रहीं।
• 17 अगस्त 2022 को भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य बनीं। सुषमा स्वराज के बाद यह पद संभालने वाली वे दूसरी महिला हैं।
वे शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय रही हैं। हाल के वर्षों में वे महिलाओं के सशक्तिकरण, ओबीसी मुद्दों और पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़ी रही हैं। आज उन्हें कर्नाटक की गवर्नर बनाया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)