ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया पानीपत, नंगला पुल पर बदमाशों ने बाइक सवारों पर चलाई गोलियां

Edited By Harman, Updated: 13 Oct, 2026 08:25 AM

miscreants shot at bikers on nangla bridge in panipat

पानीपत के नंगला पुल पर बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ बदमाशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने बाइक को टक्कर मारी।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के नंगला पुल पर बाइक सवारों पर ताबड़तोड़ बदमाशों ने फायरिंग की। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने बाइक को टक्कर मारी। ईख के खेत में भागकर बाइक सवारों ने जान बचाई। हमलावरों ने पीछा कर तीन राउंड फायर किए। नंगला पुल पर सरेराह फायरिंग से दहशत का माहौल कायम हो गया।

 स्विफ्ट गाड़ियों में आए हमलावरों ने बाइक सवारों का रास्ता घेरा। टक्कर मारने के बाद फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। वारदात की सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!