Haryana में थमा बारिश का दौर; 22 अक्टूबर तक बारिश के आसार नहीं...नरमा-कपास की चुनाई पर किसानों को खास सलाह

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Oct, 2026 07:21 PM

rains have stopped in haryana no rain is expected until october 22nd  special

हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मौसम के अनुसार,

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। भारतीय मौसम के अनुसार, 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने की संभावना है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 14 अक्टूबर की रात और 15 अक्टूबर को हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हुई थी। वहीं, 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद अब मौसम के खुश्क रहने का अनुमान है।

सरसों की बिजाई जल्द पूरी करें किसान

डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, वर्तमान तापमान सरसों की बिजाई के लिए अनुकूल है। ऐसे में किसानों को मौसम का लाभ उठाते हुए सरसों की बिजाई का काम जल्द से जल्द पूरा कर लेना चाहिए। फिलहाल दिन का तापमान लगभग 29 से 32 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

धूप निकलने के बाद करें नरमा-कपास की चुनाई

मौसम वैज्ञानिक ने किसानों को नरमा और कपास की चुनाई को लेकर भी विशेष सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय ओस और हल्की धुंध रहने के कारण नरमा-कपास की चुनाई सूरज निकलने के बाद ही करनी चाहिए। इससे फसल की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका कम होगी।

धान की कटाई में रखें ध्यान

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि धान की फसल पूरी तरह पकने और तैयार होने के बाद ही कटाई व कढ़ाई का काम पूरा करें। साथ ही, तैयार फसल को मंडी में ले जाने के दौरान उसकी गुणवत्ता का भी ध्यान रखें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!