हरियाणा में फैमिली ID में 3 बड़े बदलाव; बिना मुखिया की मंजूरी के नहीं जुड़ेगा नया सदस्य, फटाफट चैक करें पूरी जानकारी...

Edited By Krishan Rana, Updated: 17 Oct, 2026 01:26 PM

3 major changes to the family id in haryana no new member will be added without

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली ID से जुड़े प्रोसैस में 3 अहम बदलाव किए गए

चंडीगढ़ : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (PPP) यानी फैमिली ID से जुड़े प्रोसैस में 3 अहम बदलाव किए गए हैं। अब एनरोलमेंट ID बनने, फैमिली ID तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जुड़ने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। इससे लोगों को ID बनने और परिवार के रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। 

हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डनिटर डा. सतीश खोला के अनुसार कई बार परिवारों में मनमुटाव चलता है। बिना परिवार के मुखिया की अनुमति के फैमिली ID में अपना ऐड करवा देते थे। कई बार गलती से फैमिली ID में गलत सदस्य जुड़ जाते थे। अब फैमिली मुखिया की सहमति के बिना नाम नहीं जुड़ेगा। 

इसी साल दिसम्बर तक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए.आई.) आधारित पी.पी.पी. 2.0 वर्जन लाने किए 3 बड़े बदलाव सरकार ने PPP में की तैयारी है। इसके जरिए परिवार की वर्थ वैल्यू यानी पूरी कमाई एक दस्तावेज से पता चल सकेगी। खट्टर सरकार ने 4 जुलाई 2020 को परिवार पहचान पत्र योजना शुरू की थी। जिसमें अब बड़े बदलाव हो रहे हैं।

सरकार की नई योजना में अब AI की मदद से परिवार के सदस्यों के पैन, आधार, प्रॉपर्टी आई.डी., किसान आई.डी., बैंक लोन और बच्चों की स्कूल फीस जैसी जानकारियां पी.पी.पी. से जोड़ी जाएंगी। इससे परिवार की वास्तविक वर्थ वैल्यू का आंकलन किया जा सकेगा।

 सरकार उन परिवारों की पहचान कर सकेगी, जो वास्तविक आय और संपत्ति से कम आय दिखाकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। इससे पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसमें बच्चों की स्कूल फीस और लग्जरी लाइफ पर होने वाले खर्च को भी परिवार की वर्थ वैल्यू के आंकलन में शामिल किया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, 10 हजार रुपए मासिक फीस यानी सालाना 1.20 लाख रुपए का खर्च भी रिकॉर्ड में आएगा। घर बनाने या अन्य जरूरतों के लिए लिए गए बैंक लोन और उसकी किस्तों का ब्योरा भी शामिल होगा। इससे परिवार की वित्तीय स्थिति का आंकलन करते समय कर्ज की जानकारी भी उपलब्ध रहेगी।

आधार और अन्य दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर आने से आय और संपत्ति से संबंधित विसंगतियां पकड़ने में मदद मिलेगी। इससे रिकॉर्ड में गलत जानकारी देने वालों की पहचान करना आसान हो सकता है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!