Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 12:04 PM

हरियाणा में 39,43,192 बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो से अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। दो सदस्यों तक के परिवार को
चंडीगढ़: हरियाणा में 39,43,192 बीपीएल परिवारों को सरकारी राशन डिपो से अब परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की हैं। दो सदस्यों तक के परिवार को आधा लीटर, छह सदस्यों तक के परिवार को एक लीटर और छह से अधिक सदस्यों वाले परिवार को डेढ़ लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा। इसी आधार पर विभाग ने अक्तूबर माह के लिए तेल का कोटा भी जारी कर दिया है।
तेल के लिए 15 व एक लीटर के नई व्यवस्था के तहत आधा लीटर लिए 30 रुपये देने होंगे। पहले प्रत्येक बीपीएल राशनकार्ड पर दो लीटर तेल 100 रुपये में मिलता था। प्रत्येक कार्ड पर परिवार को दो लीटर तेल देने के हिसाब से प्रतिमाह 78,86,384 लीटर की जरूरत होती थी। इस बार अक्तूबर के लिए कुल 36,45,426 लीटर तेल का कोटा (54% कम) जारी किया है। इस बार 20 से 25 अक्तूबर तक डिपुओं पर सरसों का तेल मिलेगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सरसों के तेल की कोई कमी नहीं है, बल्कि प्रति कार्ड की पुरानी प्रणाली को बदलकर नया और न्यायसंगत मानक निर्धारित किया गया है।