HPSC HCS Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप; देखें पूरी डिटेल

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 03:52 PM

final results for the haryana civil services examination declared

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 102 पदों में से 101 पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस का एक पद...

चंडीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एचसीएस की कार्यकारी शाखा और संबद्ध सेवाओं के 102 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 102 पदों में से 101 पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों की सिफारिश की है। दिव्यांग श्रेणी में एचसीएस का एक पद सरकार से स्पष्टीकरण नहीं मिलने के कारण लंबित रखा गया है। परिणाम में अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप 392.90 अंकों के साथ दूसरे और इशा काला 388.60 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

अंतिम परिणाम में टॉपर अभिषेक सरोहा सहित आठ अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में एचसीएस कैडर आवंटित किया गया है। इनमें कुलदीप, इशा काला, क्रीमि, छवि, रजत फोगाट और मानवी भी शामिल हैं। वहीं, आरक्षित श्रेणी के राहुल सैनी, रेणु और जैनव खातून ने भी अनारक्षित श्रेणी के एचसीएस कैडर में जगह बनाई है। आयोग की ओर से जारी परिणाम के मुताबिक एचसीएस के 24, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के आठ, उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) के 27, सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (एईटीओ) के 22 और यातायात प्रबंधक के सात पद शामिल हैं।

इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक के दो, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां के तीन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी का एक, प्रथम श्रेणी तहसीलदार के तीन और प्रथम श्रेणी नायब तहसीलदार के पांच पद हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं और संबंधित याचिका में दायर एलपीए के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा।

आयोग ने कहा है कि परिणाम तैयार करने में सावधानी बरती गई है लेकिन किसी अनजानी त्रुटि की स्थिति में उसे सुधारने का अधिकार सुरक्षित है। अभ्यर्थी अपना परिणाम और सेवा आवंटन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर देख सकते हैं। 


इस भर्ती के लिए करीब 93 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से लगभग 52 हजार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए। मुख्य परीक्षा में सफल 1,200 से अधिक अभ्यर्थियों को अंतिम चरण में इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाया गया था। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई। चयन प्रक्रिया के कुल 675 अंकों में से अभिषेक सरोहा ने 394.50 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!