दिव्यांग कर्मचारियों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने बढ़ाई सेवा अवधि, इस उम्र में रिटायरमेंट पर रोक....

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 09:15 AM

major relief for employees with disabilities high court extends service tenure

हरियाणा सरकार के 45 प्रतिशत स्थायी शारीरिक दिव्यांगता वाले कर्मचारी सतिंद्र पाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बावजूद फिलहाल सेवा में बने रहने की अनुमति दी है।

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के 45 प्रतिशत स्थायी शारीरिक दिव्यांगता वाले कर्मचारी सतिंद्र पाल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें 58 वर्ष की आयु पूरी होने के बावजूद फिलहाल सेवा में बने रहने की अनुमति दी है।

राज्य सरकार ने उन्हें 30 अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त करने का आदेश दिया था। हालांकि दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु से संबंधित विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के मद्देनजर हाईकोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की है। जस्टिस निधि गुप्ता की पीठ ने सतिंद्र पाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की अगली सुनवाई तक याचिकाकर्ता को 58 वर्ष की आयु पूरी होने के आधार पर सेवानिवृत्त नहीं किया जाएगा।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु से जुड़े विवाद में समान परिस्थितियों वाले कर्मचारियों को पहले भी अंतरिम राहत दी जा चुकी है। इसी आधार पर याचिकाकर्ता सतिंद्र पाल को भी राहत देने की मांग की गई। याचिका में अनुरोध किया गया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले का अंतिम फैसला आने तक उन्हें सेवा में बनाए रखा जाए और वेतन सहित अन्य सेवा लाभ भी दिए जाएं।

हाईकोर्ट ने मामले में 26 अगस्त, 2026 को अनिल कुमार बनाम हरियाणा राज्य मामले में पारित आदेश के अनुरूप नोटिस जारी किया। हरियाणा सरकार की ओर से नोटिस स्वीकार करते हुए जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। मामले की अगली सुनवाई 8 मार्च, 2027 को होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!