हरियाणा वालों सावधान! अगले 4 दिन 60 KM की रफ्तार से आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Edited By Harman, Updated: 12 Oct, 2026 01:45 PM

thunderstorm and lightning alert at speed of 60 km for next 4 days in haryana

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

हरियाणा डेस्क : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिससे कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुँच सकती है। 

आईएमडी ने सोमवार सुबह जारी बुलेटिन'में आज से 18 अक्टूबर के बीच हरियाणा में 50-60 प्रतिघंटा की रफ़्तार वाली आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा15 अक्टूबर तक बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का दौर जारी रहेगा। इससे सामान्य कामकाज में रुकावट की चिंता बढ़ गई है, खासकर उन इलाकों में जहाँ ज़मीन के पास तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। 

किसानों और आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी

हरियाणा में बारिश और तेज़ हवाओं के अनुमान को देखते हुए आईएमडी ने खड़ी फसलों और कटी हुई उपज को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए खेती से जुड़ी सलाह जारी की है। विभाग ने दोनों राज्यों के किसानों को सलाह दी है कि वे खड़ी फसलों में सिंचाई न करें और खेतों से अतिरिक्त बारिश का पानी निकालने का इंतज़ाम करें। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि वे कटी हुई उपज को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं या बारिश और तेज़ हवाओं से नुकसान से बचाने के लिए उसे तिरपाल से ढक दें। बुलेटिन में कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने और बागवानी वाली फसलों, सब्ज़यिों और फल देने वाले छोटे पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है, ताकि तेज हवाओं के दौरान उनके गिरने या झुकने की संभावना को कम किया जा सके। 

विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूट सकती हैं, कमज़ोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है और बिजली एवं संचार लाइनों में रुकावट आ सकती है। बुलेटिन में लोगों को सलाह दी गई है कि वे तेज़ आंधी-तूफ़ान के दौरान घर के अंदर रहें, खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखें, बिना ज़रूरत यात्रा न करें और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें। लोगों को यह भी सलाह दी है कि आंधी-तूफ़ान के दौरान बिजली के उपकरणों का प्लग निकाल दें और पानी के स्रोतों एवं बिजली के सुचालक सामानों के संपकर् में आने से बचें। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!