Edited By Krishan Rana, Updated: 15 Oct, 2026 08:29 PM

हरियाणा के जींद जिले के गांव तलोड़ा में बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना सदर
जींद (अमनदीप पिलानिया) : जींद जिले के गांव तलोड़ा में बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में थाना सदर जींद पुलिस ने आरोपी पिता मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर है और गांव तलोड़ा का पूर्व सरपंच भी रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
थाना सदर जींद के प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि आरोपी मदनलाल और उसका बेटा मुरारी लाल गांव तलोड़ा आए हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान मदनलाल ने अपने लाइसेंसी हथियार से बेटे मुरारी लाल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मदनलाल वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा था। घटना के बाद मृतक मुरारी लाल की पत्नी शिवानी के बयान पर थाना सदर जींद में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मदनलाल को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है और जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)