हरियाणा वाले हो जाएं सावधान... 10-11 अक्टूबर को कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी, 50 किमी की रफ़्तार से चलेगी तेज़ हवाएं

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 03:21 PM

haryana thunderstorm and lightning warning in many areas on october 10 11

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि 10 और 11 अक्टूबर को  हरियाणा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

हरियाणा डेस्क : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि 10 और 11 अक्टूबर को  हरियाणा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं।  वहीं लोगों को इस दौरान सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार जारी अपनी ताजा‘अखिल भारतीय मौसम सारांश और पूर्वानुमान बुलेटिन'में कहा कि शनिवार और रविवार को हरियाणा में 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं और यह 50 किलो मीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

इससे खेती-बाड़ी के कामों और घर के बाहर की गतिविधियों में रुकावट आने की चिंता बढ़ गई है। यह चेतावनी उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में बने‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस'(पश्चिमी विक्षोभ) और हरियाणा तथा पड़ोसी उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण के कारण जारी की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!