कांग्रेस का एक्शन, फरीदाबाद की दो दिग्गज महिला नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी... जानें क्या है वजह

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2026 04:02 PM

show cause notices issued to two prominent female leaders in faridabad

प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने बल्लभगढ़ से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा और फरीदाबाद की पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दोनों से कथित अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार और पार्टी की छवि धूमिल...

चंडीगढ़: प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने बल्लभगढ़ से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा और फरीदाबाद की पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गजना लांबा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। दोनों से कथित अनुशासनहीनता, अमर्यादित व्यवहार और पार्टी की छवि धूमिल करने के मामले में नोटिस मिलने के 7 दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह मलिक की ओर से जारी दोनों नोटिसों में कहा गया है कि जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की ओर से 8 अक्तूबर को आयोजित काला दिवस कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समय पराग शर्मा और गजना लांबा के बीच विवाद हुआ। नोटिस अनुसार दोनों ने कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार किया, झगड़े की स्थिति पैदा की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

समिति ने इसे पार्टी के अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत बताया है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि काला दिवस कार्यक्रम का उद्देश्य शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से विरोध दर्ज करवाना था। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान विवाद होना संगठन की छवि और दोनों नेताओं की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करता है। नोटिस में दोनों नेताओं के विवाद को पुलिस थाने तक ले जाने और मीडिया के सामने सार्वजनिक करने पर भी आपत्ति जताई गई है। मामले को पुलिस और मीडिया तक ले जाने से पार्टी की आंतरिक एकता, संगठनात्मक गरिमा और सार्वजनिक छवि को नुक्सान पहुंचा।।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!