अस्पताल की बड़ी लापरवाही: बेड पर हुई गर्भवती की डिलीवरी, समय पर इलाज न मिलने से नवजात की मौत

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 10:44 AM

major hospital negligence pregnant woman delivers on a hospital bed

शहर के सिवल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक गर्भवती के बैड पर बच्चे को जन्म देने और समय पर उपचार नहीं मिलने पर नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच

भिवानी: शहर के सिवल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक गर्भवती के बैड पर बच्चे को जन्म देने और समय पर उपचार नहीं मिलने पर नवजात की मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की वहीं के पिता बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप ने डॉक्टर पर नवजात की हत्या के आरोप लगाए हैं। महिला चिकित्सक नहीं होने का भी आरोप लगाया है जबकि डिलीवरी के बाद मौके पर पुरुष डॉक्टर ही मौजूद था।

 इस बारे बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि डिलीवरी के लिए पत्नी को शहर के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसकी पत्नी को जच्चा-बच्चा वार्ड में तेज दर्द शुरू हो गया। इस पर उन्होंने वहां मौजूद पुरुष डॉक्टर को बताया तो डॉक्टर ने कहा कि एक माह बाद डिलीवरी होगी।

परिजनों के ज्यादा दबाव देने पर चिकित्सक ने प्राइवेट रंगीन अल्ट्रासाऊंड करवाने के लिए लिख दिया। इसी दौरान महिला ने बैड पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चे की सांसें नहीं चल रही थीं। कुलदीप का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की जान गई है। इसलिए उन्होंने संबंधित डॉक्टर पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

दिनोद गेट चौकी इंचार्ज राजेश सैनी ने बताया कि पुलिस ने बच्चे के शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को विभाग के नैगलीजैंसी बोर्ड के पास भेजा जाएगा। वहां से आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!