Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2026 12:53 PM

हरियाणा सरकार ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 141 सुरक्षित पालना केंद्र स्थापित किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'सशक्त महिला-सुरक्षित बचपन, समृद्ध हरियाणा' संकल्प के तहत यह पहल की है।
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 141 सुरक्षित पालना केंद्र स्थापित किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'सशक्त महिला-सुरक्षित बचपन, समृद्ध हरियाणा' संकल्प के तहत यह पहल की है।
विभाग ने अपील की है कि नवजात शिशुओं को सड़क, कूड़ेदान या किसी असुरक्षित स्थान पर न छोड़ें। यदि अभिभावक बच्चे की देखभाल करने में असमर्थ हैं, तो उसे सुरक्षित पालना केंद्र में सौंप सकते हैं। ये केंद्र बाल देखभाल संस्थानों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल अस्पतालों और अन्य निर्धारित संस्थानों में बनाए गए हैं।
जिन क्षेत्रों में पालना केंद्र उपलब्ध नहीं हैं, वहां बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष सौंपा जा सकता है। बच्चे को सौंपने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी नवजात लावारिस या असुरक्षित स्थिति में न मिले और हर बच्चे को सुरक्षित भविष्य मिल सके।