Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2026 01:18 PM

जिले के लोहारू क्षेत्र के गांव सोहांसड़ा के पास वीरवार रात करीब 7 बजे वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर 2 दोस्तों ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे किसी को कोई जानकारी नहीं है। मृतकों की पहचान लोहारू के वार्ड 12 निवासी तनिष्क (16) तथा
भिवानी: जिले के लोहारू क्षेत्र के गांव सोहांसड़ा के पास वीरवार रात करीब 7 बजे वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर 2 दोस्तों ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इस बारे किसी को कोई जानकारी नहीं है। मृतकों की पहचान लोहारू के वार्ड 12 निवासी तनिष्क (16) तथा लोको कॉलोनी निवासी सतीश (22) हुई है। पुलिस अनुसार वार्ड 12 निवासी तनिष्क कक्षा 11 वीं का छात्र था। उसके पिता लोहारू में ही परचून की दुकान चलाते हैं। वहीं मृतक सतीश मेहनत-मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। बताया गया है कि वह घर से कोर्ट जाने की बात कहकर निकला था।
पुलिस अनुसार दोनों दोस्त थे और वीरवार दोपहर 12 बजे अपने अपने घरों से यह कहकर निकले थे कि वे कोर्ट में जा रहे हैं। उसके बाद दोपहर 3 बजे उनको लोहारू के रेलवे स्टेशन के पास एक टैंपो में बैठे हुए देखा था। उसके बाद वे शाम करीब 7 बजे के आसपास गांव सोहांसड़ा के रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंचे इस बारे किसी को कुछ जानकारी नहीं है। उसी समय वहां से वंदे भारत ट्रेन गुजरने लगी तो दोनों ने एक साथ उसके आगे छलांग लगाई तो दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जी. आर.पी. चौकी प्रभारी ए.एस.आई. राजकुमार श्योराण ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया।