Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2026 10:36 AM

असंध क्षेत्र के गांव बल्ला निवासी अनिल कुमार मान (21) का शव 15 दिन बाद अमरीका से उसके पैतृक गांव पहुंचा। बेटे का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। आर्थिक तंगी के चलते शव भारत लाना परिवार के लिए मुश्किल था। ऐसे में अमरीका में रह रहे
असंध: असंध क्षेत्र के गांव बल्ला निवासी अनिल कुमार मान (21) का शव 15 दिन बाद अमरीका से उसके पैतृक गांव पहुंचा। बेटे का शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। आर्थिक तंगी के चलते शव भारत लाना परिवार के लिए मुश्किल था। ऐसे में अमरीका में रह रहे गांव के युवकों ने लाखों रुपए जुटाकर शव भारत लाने में मदद की। शनिवार को गांव की शिवपुरी में अनिल का अंतिम संस्कार किया गया। पिता ऋषिपाल ने बेटे को मुखाग्नि दी।
जानकारी अनुसार अनिल की 4 अक्तूबर को अमरीका में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। परिजनों ने शव भारत लाने के लिए सरकार से भी मदद की गुहार लगाई थी।
अनिल ने 10वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उसने अमरीका जाने का फैसला किया। पिता ऋषिपाल ने बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद में जमीन बेच दी और कर्ज लेकर करीब 45 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद अनिल को डंकी रूट से अमेरिका भेजा गया।