Edited By Isha, Updated: 04 Oct, 2026 09:55 AM

राज्य में मौसम का मिजजा एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह से शुष्क (ड्राई) बना रहेगा, जिसके चलते धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
हरियाणा: राज्य में मौसम का मिजजा एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह से शुष्क (ड्राई) बना रहेगा, जिसके चलते धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
इस दौरान प्रदेश में हिसार सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी और उमस से आम जनजीवन हल्का प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन राहत की खबर यह है कि जल्द ही मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 6 अक्टूबर से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस पश्चिमी विक्षोभ या बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।