Edited By Harman, Updated: 28 Sep, 2026 11:31 AM

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आज यानी 28 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। आज यानी 28 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी व चरखी दादरी में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने की संभावना रहेगी। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 29 सितंबर को छिटपुट बारिश के बाद मौसम के शुष्क होने का अनुमान है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बार मानसून हरियाणा के लिए कमजोर रहा है। 1 जून से 21 सितंबर तक प्रदेश में 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 23 प्रतिशत कम है।
इस दौरान मौसम विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। लोगों को पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों में खेतों में सतर्क रहकर काम करने की सलाह दी गई है।