शर्मनाक हरकत: डिलीवरी के बाद बेड पर आराम कर रही महिला के साथ वार्ड ब्वॉय की अश्लील हरकत, अस्पताल में हुआ हंगामा

Edited By Isha, Updated: 27 Sep, 2026 08:59 AM

ward boy commits an obscene act with a woman resting in bed

होडल के नागरिक अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती 26 वर्षीय महिला मरीज के साथ अस्पताल के ही एक वार्ड ब्वॉय द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि रात के समय भर्ती वार्ड में तैनात

पलवल:  होडल के नागरिक अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती 26 वर्षीय महिला मरीज के साथ अस्पताल के ही एक वार्ड ब्वॉय द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि रात के समय भर्ती वार्ड में तैनात वार्ड ब्वॉय महेंद्र उसके बिस्तर के पास पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले ही आरोपी वार्ड ब्वॉय मौके से फरार हो गया।

मामले को गंभीरता को देखते हुए नागरिक अस्पताल के एस.एम.ओ. डॉ. संजीव तोमर ने आरोपी वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया है। साथ ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से पुलिस को भी शिकायत देने की बात कही गई है।

जानकारी अनुसार होडल महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल में महिला की डिलीवरी होने के बाद चिकित्सकीय निगरानी के लिए उसे मां और नवजात बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भर्ती वार्ड में रखा गया था। महिला द्वारा अस्पताल प्रबंधन को दी गई शिकायत अनुसार रात करीब 11.30 बजे के बीच भर्ती वार्ड में तैनात वार्ड ब्वॉय महेंद्र उसके बिस्तर के पास पहुंचा। उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

एस.एम.ओ. ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ इस प्रकार की घटना को किसी भी स्थिति में हल्के में नहीं लिया जाएगा और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!