फतेहाबाद में सनसनी: ड्यूटी से लौटी मां ने देखा कमरे का नजारा तो उड़ गए होश, घर पर अकेला था 14 वर्षीय गौरव

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2026 11:17 AM

body of 7th grade student found hanging in room

शहर के लाजपत नगर इलाके में बुधवार शाम उस समय कोहराम मच गया, जब 14 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गैरी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के वक्त बच्चा घर

फतेहाबाद: शहर के लाजपत नगर इलाके में बुधवार शाम उस समय कोहराम मच गया, जब 14 वर्षीय सातवीं कक्षा के छात्र गौरव उर्फ गैरी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के वक्त बच्चा घर पर अकेला था। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

मृतक गौरव अपनी मां पूजा के साथ पिछले कई वर्षों से लाजपत नगर में किराए के मकान में रह रहा था। करीब सात साल पहले गौरव के पिता का साया उसके सिर से उठ चुका था। उसकी मां लोक निर्माण विभाग  में कार्यरत हैं। बुधवार को जब वह अपनी ड्यूटी पर गई थीं, तब गौरव घर पर अकेला था। शाम के समय जब मां काम से घर लौटीं, तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में अभी तक गौरव के इस कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों के औपचारिक बयान दर्ज होने और पुलिस की गहन जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि छात्र ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!