Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Oct, 2026 02:54 PM

हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिससे पूरे हरियाणा में
हरियाणा डेस्क : हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जिससे पूरे हरियाणा में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौसी का गुरुवार को हिसार में निधन हो गया। भूपेंद्र हुड्डा ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की।
उन्होंने एक्स पर एक भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि बीते 19 सितंबर को ही अस्पताल जाकर आदरणीय मौसी जी से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था। उस समय भी उन्होंने हमेशा की तरह ही मुझे अपार स्नेह व आशीर्वाद प्रदान किया। तब मैंने सोचा भी नहीं था कि यह हमारी अंतिम मुलाकात होगी।
आज उनके देहांत का समाचार सुनकर मन व्याकुल है। उनकी ममतामयी छाँव, उनका निःस्वार्थ प्रेम, मार्गदर्शन आजीवन मेरी यादों में सदा जीवित रहेगा। आज व्यक्तिगत रूप से मुझे ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)