Haryana में मजबूत हुई आर्थिक स्थिति: सितंबर में GST राजस्व में 14% की जबरदस्त उछाल, 6 महीने में संग्रह 26% बढ़ा

Edited By Isha, Updated: 02 Oct, 2026 01:40 PM

gst revenue sees a massive 14 surge in september

हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिए एक बेहद सकारात्मक खबर सामने आई है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर के संग्रह के मामले में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन किया है। सितंबर 2026 के दौरान राज्य के जीएसटी राजस्व में 14 प्रतिशत की ठोस

चंडीगढ़:   हरियाणा की आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों के लिए एक बेहद सकारात्मक खबर सामने आई है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर के संग्रह के मामले में हरियाणा ने शानदार प्रदर्शन किया है। सितंबर 2026 के दौरान राज्य के जीएसटी राजस्व में 14 प्रतिशत की ठोस वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके साथ ही हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो गया है।   

सितंबर 2026 में हरियाणा का नेट एसजीएसटी संग्रह बढ़कर 4,445 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 3,884 करोड़ रुपये था। एक साल के भीतर इस महीने के दौरान करीब 561 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान कुल नेट एसजीएसटी संग्रह में भारी उछाल आया है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 23,058 करोड़ रुपये से 26% बढ़कर इस बार 29,108 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।   

कर विशेषज्ञों और प्रशासनिक रिपोर्टों के मुताबिक, इस शानदार वृद्धि के पीछे मुख्य कारण राज्य में स्वैच्छिक कर अनुपालन, पारदर्शी एवं प्रौद्योगिकी-आधारित कर प्रशासन को बढ़ावा देना है। इसके अलावा, डेटा का बेहतर विश्लेषण करके संभावित राजस्व नुकसान की पहचान करने और करदाताओं के लिए अनुकूल व्यावसायिक माहौल सुनिश्चित करने से भी खजाने में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!