Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2026 04:36 PM

शहर में बिना अनुमति या अवैध रूप से चल रहे पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध (Regularize) करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है
डेस्क: शहर में बिना अनुमति या अवैध रूप से चल रहे पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध (Regularize) करवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अवैध कनेक्शनों को वैध करवाने का आखरी मौका है। इसके बाद जांच में अवैध कनेक्शन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के अनुसार, कनेक्शन वैध कराने के लिए आवेदन जमा करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, हालांकि उपभोक्ताओं को नियमानुसार कनेक्शन और पानी के मीटर से संबंधित तय राशि का भुगतान करना होगा। यदि अभियान के बाद विभाग की जांच में कोई अवैध कनेक्शन पाया जाता है, तो उसे तुरंत काट दिया जाएगा, भारी जुर्माना लगाया जाएगा और साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
अपने कनेक्शन को वैध करवाने के लिए लोगों को नजदीकी जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में निम्नलिखित दस्तावेज जमा कराने होंगे। विभाग ने कनेक्शन और मीटर की राशि जमा करने के लिए दो अलग-अलग विकल्प रखे हैं, जिनमें से उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक का चयन कर सकते हैं।
जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता विक्रम ने बताया कि शहर में पानी और सीवर के अवैध कनेक्शनों की पहचान का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे विभाग की सख्त कार्रवाई शुरू होने से पहले आगे आएं और अपने कनेक्शनों को वैध करवाकर संभावित जुर्माने व कानूनी पचड़े से बचें।