Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2026 10:09 AM
शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशु अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-9 से सामने आया है, जहां दो आवारा सांड आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। दोनों सांडों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान आवारा...
फरीदाबाद(अनिल राठी): शहर की सड़कों पर घूमते आवारा पशु अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बनते जा रहे हैं। ताजा मामला फरीदाबाद के सेक्टर-9 से सामने आया है, जहां दो आवारा सांड आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। दोनों सांडों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान आवारा पशुओं ने एक घर में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो सांड आपस में लड़ते हुए आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मचा रहे हैं।
वहीं, इस घटना को लेकर भाजपा सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले 12 वर्षों में फरीदाबाद शहर की हालत सुधारने के बजाय इसे आवारा पशुओं का तबेला बना दिया गया है। शहर की सड़कों और रिहायशी इलाकों में लगातार घूमते आवारा पशु कभी आपस में लड़ते हैं तो कभी राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बन जाते हैं। सवाल यह है कि आखिर नगर निगम प्रशासन कब जागेगा और फरीदाबाद की सड़कों को आवारा पशुओं से कब निजात मिलेगी?