Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2026 02:32 PM

मंगलवार को चौकी जगन गेट प्रभारी एस. आई. संदीप कुमार व उनकी टीम रेवाड़ी के लियो चौक के नजदीक वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गा
रेवाड़ी: मंगलवार को चौकी जगन गेट प्रभारी एस. आई. संदीप कुमार व उनकी टीम रेवाड़ी के लियो चौक के नजदीक वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जब गाड़ी के दस्तावेजों और नंबर प्लेट की बारीकी से जांच की गई तो सामने आया कि गाड़ी का आधिकारिक पंजीकरण नंबर 8055 है।
वाहन चालक ने पीछे लगी नंबर प्लेट के अंकों 8055 से छेड़छाड़ कर उसे विशेष स्टाइल में BOSS (बॉस) लिखवाया हुआ था। नंबर प्लेट के साथ की गई इस छेड़छाड़ और नियमों के गंभीर उल्लंघन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए एस. आई. संदीप पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि वाहनों पर फैंसी नंबर लिखना, नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करना, नंबरों को नाम या पदवी का रूप देना कानूनन अपराध है। कई बार असामाजिक तत्व पहचान छुपाने के उद्देश्य से भी नंबर प्लेट पर इस तरह की कलाकारी करते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी नंबर प्लेट के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।