2.60 लाख पेंशनभोगियों को लेकर हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब घर बैठे ही कर सकेंगे ये काम...

Edited By Isha, Updated: 04 Nov, 2026 01:07 PM

haryana government took a big decision regarding 2 60 lakh pensioners

हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की पहल के तहत राज्य में 1 से 30 नवंबर तक 'नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैंपेन 5.0' चलाने का फैसला किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार की पहल के तहत राज्य में 1 से 30 नवंबर तक 'नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैंपेन 5.0' चलाने का फैसला किया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य के बुजुर्गों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को बेहद आसान और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसी की भी पेंशन रुकने न पाए।

2.60 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा सीधा लाभ
वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने बताया कि इस पूरे अभियान से हरियाणा के लगभग 2.60 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। इसमें ट्रेजरी, सब-ट्रेजरी और पेंशन डिस्बर्समेंट सेल के ई-पेंशन सिस्टम से जुड़े पेंशनर्स शामिल हैं। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के जरिए पेंशन पाने वाले लोगों को भी यह सुविधा मिलेगी।

राकेश कुमार राठी बने राज्य नोडल अधिकारी
अभियान के सुचारू संचालन और बेहतर तालमेल के लिए ट्रेजरी एवं लेखा विभाग के संयुक्त निदेशक राकेश कुमार राठी को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ सहित प्रदेश के सभी ट्रेजरी अधिकारियों को अपने-अपने जिलों का उप-नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!