"30 अक्टूबर को INDIA गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा", अनिल विज ने विपक्ष पर कसा तंज

Edited By Harman, Updated: 25 Oct, 2026 10:59 AM

indi alliance mock parliament will only pass a mock resolution anil vij

हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 अक्टूबर को इंडि गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा और मॉक प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 अक्टूबर को इंडी गठबंधन मॉक पार्लियामेंट में मॉक प्रस्ताव ही पास करेगा और मॉक प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसके अलावा, उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान के संबंध पर हमला करते हुए कहा कि "फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं"। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि "कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा" ।

फारूक अब्दुल्ला पर अनिल विज का बड़ा हमला

 विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह भटकी हुई आत्माएं हैं क्योंकि देश की जनता ने इनको पूरे देश से ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने आप को जनता में जीवित रखने के लिए ऑक्सीजन के सिलेंडर लगाकर कभी किसी मुद्दे का, कभी किसी कंपनी का जीवित होने का प्रमाण देना चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीर के लिए भारत के इरादे ठीक नहीं है, के बारे में दिए गए बयान के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि "फारूक अब्दुल्ला जी का जो चरित्र है वह देश के जन-जन में पहले से ही उजागर है यह हिंदुस्तान से ज्यादा पाकिस्तान से प्रेम करते हैं"। 

उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है तो कश्मीर भारत का है, तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने कांग्रेस द्वारा वहां लगाई गई अनुच्छेद 370 को हटाकर विशेष दर्जा खत्म किया है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर भी भारत का वैसे ही अंग है जैसे पंजाब है, हरियाणा है, उत्तर प्रदेश और राजस्थान है और कश्मीर तथा कश्मीर के लोगों ने इसका स्वागत किया है।

"कश्मीर में अब जी की बैठकें और अंतरराष्ट्रीय मैच हो रहे, विपक्ष के प्रहार नाकाम होंगे"

विज ने कहा कि कश्मीर में अब जी-20 की बैठक आयोजित की जाती हैं। इसी प्रकार से कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच भी आयोजित किए जाते हैं लेकिन कुछ भटकी हुई आत्माएं पलट पलट के इस पर वार करने की कोशिश करती हैं लेकिन इनका कोई भी प्रहार कामयाब नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!