शराब के नशे में धुत कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 बार पलटी मार गया मजदूरों से भरा ऑटो... बाल-बाल बचीं 18 जानें

Edited By Isha, Updated: 25 Oct, 2026 04:42 PM

a drunk driver rammed an autorickshaw

सोहना (गुरुग्राम) में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोहना से गुरुग्राम जाने वाले एलिवेटेड मार्ग पर शहर की चुंगी नंबर-1 के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो (थ्री-व्हीलर) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी

सोहना(सतीश): सोहना (गुरुग्राम) में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। सोहना से गुरुग्राम जाने वाले एलिवेटेड मार्ग पर शहर की चुंगी नंबर-1 के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने यात्रियों से भरे ऑटो (थ्री-व्हीलर) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर चार बार पलटी खाते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के समय ऑटो में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें 16 महिलाएं थीं। बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं दिहाड़ी मजदूरी का काम करती हैं और रविवार सुबह काम के सिलसिले में गुरुग्राम की 'सेंट्रल पार्क सोसाइटी' जा रही थीं। घायलों में शामिल महिलाओं की उम्र 30 से 54 वर्ष के बीच है। खुशकिस्मती यह रही कि हादसे में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचने लगे और अपनों का हालचाल जाना।

घटना के बाद आरोपी चालक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक शराब के अत्यधिक नशे में धुत था। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर तुरंत सोहना शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान जगरूप (निवासी: वार्ड नंबर 6, डिफेंस कॉलोनी, बालूदा रोड, सोहना) के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है।

 
पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तरफ से लिखित शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, परिजनों और स्थानीय निवासियों की नजर इस बात पर टिकी है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ क्या और कितनी सख्त कार्रवाई करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!