Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2026 08:18 PM

मामूली कहासुनी के दौरान मजदूर को धक्का देकर छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। नीचे गिरने से लगी गंभीर चोटों के कारण मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके परर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मामूली कहासुनी के दौरान मजदूर को धक्का देकर छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। नीचे गिरने से लगी गंभीर चोटों के कारण मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके परर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को बादशाहपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रामजीत साहनी (उम्र-22 वर्ष) निवासी लालगंज जिला वैशाली, बिहार वर्तमान निवासी इंद्र कॉलोनी बादशाहपुर के रूप में हुई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी भी मृतक के साथ भूसा भरने का काम करता था। 20 अक्टूबर को काम करने के बाद दीवार पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनकी गाली गलौज हो गई और झगड़ा हो गया जिसमें अशोक को धक्का लग गया और वह साथ दीवार के साथ लगते प्लाट में गिर गया जहां पर DPC पर सिर लगने के कारण लगी चोट से अशोक की मृत्यु हो गई।
आपको बता दें कि 22 अक्टूबर को एक महिला ने सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि इसका पति अशोक साहनी (उम्र-38 वर्ष) निवासी गांव सलहा जिला वैशाली,बिहार हाल निवासी इंद्र कॉलोनी बादशाहपुर, गुरुग्राम भूसा भरने का काम करता था। 20 अक्टूबर को इसको पता चला कि इसके पति का जेल मोड के पास रामजीत सहनी व अनरजीत साहनी के साथ झगड़ा हो गया है। जब इसने इसके पति को देखा तो उसके मुंह व कान से खून बह रहा था। झगड़े के दौरान अनरजीत साहनी ने इसके पति को धक्का दे दिया जिससे इसका पति 5/7 फीट नीचे प्लॉट में DPC (कंकड़, ईंट) पर गिर गया जिसमें इसके पति अशोक को सिर में चोट लगी जिसको ये भोंडसी व गुरुग्राम अस्पताल ले गए जिसके बाद ये अशोक को पीजीआई रोहतक ले गए जहां 22 अक्टूबर को इलाज के दौरान इसके पति की मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना सेक्टर-65 पुलिस ने धारा 105, 3(5) BNS के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।