एक गलती और उड़ गए खाते में पड़े 1.07 लाख,  10रूपए के मैसेज के फेर में खाली हुआ बैंक अकाउंट... जानिए कैसे

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2026 05:47 PM

one mistake and rs 1 07 lakh in the account vanished

आधुनिक दौर में किसी भी सेवा या सहायता के लिए गूगल पर सर्च करना बेहद आम हो गया है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ सकती है। हरियाणा के कैथल जिले से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है

कैथल: आधुनिक दौर में किसी भी सेवा या सहायता के लिए गूगल पर सर्च करना बेहद आम हो गया है, लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी गाढ़ी कमाई पर भारी पड़ सकती है। हरियाणा के कैथल जिले से साइबर ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढना एक व्यक्ति को बेहद महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने सैमसंग केयर का कर्मचारी बनकर पीड़ित के बैंक खाते से 1.07 लाख रुपये उड़ा लिए।   

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कैथल के भागल गांव निवासी सुशील कुमार, जिनकी चीका में ज्वेलरी की दुकान है, ने अपना सैमसंग का मोबाइल मरम्मत के लिए सर्विस सेंटर में दिया था। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब मोबाइल ठीक होकर वापस नहीं मिला, तो उन्होंने स्थिति जानने के लिए गूगल पर 'सैमसंग केयर' का नंबर सर्च किया और उस पर कॉल कर दिया।   फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को सैमसंग केयर का आधिकारिक कर्मचारी बताया। पीड़ित ने जब अपने फोन की जानकारी मांगी, तो ठग ने झांसा देते हुए कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए उनके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जा रहा है, जिसमें दिए गए लिंक के जरिए मात्र 10 रुपये की फीस जमा करनी होगी।

पीड़ित ने जैसे ही ठग की बातों में आकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया, कुछ ही देर में उनके HDFC बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे। पहले खाते से 12,000 रुपये कटे और फिर देखते ही देखते 95,000 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। कुल मिलाकर 1.07 लाख रुपये की चपत लगने पर पीड़ित के होश उड़ गए और उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद पीड़ित सुशील कुमार ने तुरंत साइबर क्राइम थाना, कैथल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को सौंप दी है।    

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!