Tragic Incident: नशे में नहर किनारे बैठा था युवक, पैर फिसलने से डूबा; सोशल मीडिया से खुला राज

Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2026 03:41 PM

tragic incident drunk young man sitting on canal bank drowned after slipping

कुरुक्षेत्र जिले में ज्योतिसर के पास नरवाना ब्रांच नहर से मिले युवक के शव की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के लाबां खुर्द गांव निवासी परमिंद्र सिंह (38) के रूप में हुई है। 20 अक्टूबर को नहर से शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान क

कुरुक्षेत्र  (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले में ज्योतिसर के पास नरवाना ब्रांच नहर से मिले युवक के शव की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के लाबां खुर्द गांव निवासी परमिंद्र सिंह (38) के रूप में हुई है। 20 अक्टूबर को नहर से शव मिलने के बाद पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई थी। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से शव की तस्वीर देखने के बाद उसकी पहचान की और एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर इसकी पुष्टि की।

परिजनों के अनुसार, परमिंद्र सिंह 17 अक्टूबर को शराब के नशे में अपने घर के पास नहर किनारे बैठा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। परिवार ने उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था। बाद में नहर से शव मिलने की सूचना और तस्वीरें सोशल मीडिया व व्हाट्सएप के माध्यम से परिवार तक पहुंचीं, जिसके बाद परिजन कुरुक्षेत्र पहुंचे।

धान कटाई के लिए दूसरी स्टेट जाने की थी संभावना

मृतक के चचेरे भाई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि परमिंद्र सिंह कई बार कंबाइन मशीन के साथ धान कटाई के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य जाता था। परिजनों को आशंका थी कि वह मशीन के साथ गया होगा, लेकिन साथियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह उनके साथ नहीं था।

20 अक्टूबर को मिला था नहर में शव

ज्योतिसर पुलिस चौकी को 20 अक्टूबर को नरवाना ब्रांच नहर में एक अज्ञात युवक का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई थी। उसने काले रंग की पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए थे।

पिता ने जताया किसी पर शक नहीं

अस्पताल पहुंचे मृतक के पिता कुलबीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 17 अक्टूबर को शराब पीने के बाद घर के पास नहर किनारे बैठा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। परिवार ने उसे तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद भी ली थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला था।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें बेटे की मौत को लेकर किसी पर शक नहीं है और वे किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!