निर्माणाधीन साइट से गिरी महिला मजदूर की हुई मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Oct, 2026 08:10 PM

woman fallen from height from under construction building in gurgaon

सतगुरु एन्क्लेव में एक निर्माणाधीन साइट पर काम के दौरान 22 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला गुरुवार शाम दीवार पर पानी डाल रही थी। इसी दौरान करीब 10 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सतगुरु एन्क्लेव में एक निर्माणाधीन साइट पर काम के दौरान 22 वर्षीय महिला मजदूर की मौत हो गई। महिला गुरुवार शाम दीवार पर पानी डाल रही थी। इसी दौरान करीब 10 फुट की ऊंचाई से नीचे गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रभा के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, हादसा गुरुवार शाम करीब पांच बजे हुआ। निर्माण कार्य के दौरान दीवार पर पानी डालने के लिए महिला उसके ऊपर चढ़ी हुई थी। इसी दौरान वह नीचे गिर गई। गंभीर चोटें लगने के कारण उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। पुलिस को महिला की मौत की सूचना गुरुवार रात करीब 10 बजे मिली। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस हादसे के कारणों और उन परिस्थितियों का पता लगा रही है, जिनमें महिला ऊंचाई से नीचे गिरी। साथ ही निर्माण स्थल पर काम के दौरान बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!