साथी संग मिलकर नाबालिग ने की मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Oct, 2026 01:46 PM

labour beaten till death in nihal colony gurgaon

निहाल कॉलोनी एरिया में 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): निहाल कॉलोनी एरिया में 40 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है जिसमें एक नाबालिग सहित दो लाेग दिखाई दिए हैं। नाबालिग की पहचान हो चुकी है। ऐसे में पुलिस नाबालिग को काबू करने का प्रयास कर रही है। आरोपी के काबू आने के बाद ही हत्या के पीछे के कारणों का पता लग पाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला 40 वर्षीय प्यारे लाल निहाल कॉलोनी में रहता था और मजदूरी करता था। आज सुबह उसका शव गली में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। लोगों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बजघेड़ा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फोरेंसिक टीम व सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हाथ लगी है जिसमें दो लोग संदिग्ध नजर आए हैं। इन दोनों में से एक नाबालिग है जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों को काबू करने के लिए दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया है कि मजदूर प्यारे लाल की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम किस कारण से दिया गया और कितने लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है इसकी जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही वारदात के कारण पता लग पाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!