पिता की हत्या के आरोप मे जेल में बंद व्यक्ति की मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 03 Nov, 2026 02:18 PM

murder accuded dead in bhondsi jail in gurgaon

पिता की हत्या के आरोप में भोंडसी जेल में बंद 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कई दिनें से बीमार था और उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर सेक्टर-10 सिविल अस्पताल रेफर किया गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पिता की हत्या के आरोप में भोंडसी जेल में बंद 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति कई दिनें से बीमार था और उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी हालत में सुधार न होने पर सेक्टर-10 सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, साल 2019 में शिवाजी नगर थाना एरिया के लक्ष्मी गार्डन में सुशील मेहता की उनके बेटे ऋषभ मेहता ने चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। ऋषभ मानसिक रूप से परेशान था और उसे भ्रम हो गया था कि उसके माता-पिता उसे प्यार नहीं करते जबकि उसके छोटे भाई मयंक को ज्यादा प्यार करते हैं। उसे यह भी भ्रम था कि उसके माता-पिता ने उस पर काला जादू किया हुआ है। ऐसे में उसने अपने पिता सुशील मेहता पर चाकू से कई वार किए। गर्दन पर चाकू लगने से उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, मामले में जब बीच बचाव के लिए उसकी मां चंदर मेहता व भाई मयंक आए तो आरोपी ने उन पर भी वार कर उन्हें भी घायल कर दिया था। ऐसे में शिवाजी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ऋषभ मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही ऋषभ जेल में बंद था। 

 

अब उसकी पिछले कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। पुलिस के मुताबिक 2 नवंबर की सुबह करीब सवा 10 बजे ऋषभ की जेल में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। यहां उसे जेल के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-10 सिविल अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भोंडसी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज मजिस्ट्रेट की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!