आज ही कर लें पानी का इंतजाम, दो दिन तक नहीं मिलेगा शहरवासियों को पेयजल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Oct, 2026 11:03 PM

water shutdown scheduled for 2 days in gurgaon

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस के निर्माण के लिए अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते मास्टर वाटर सप्लाई सिस्टम को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखना होगा, जिससे शहर के कई...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा सेक्टर-16 स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर नए पंप हाउस के निर्माण के लिए अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते मास्टर वाटर सप्लाई सिस्टम को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखना होगा, जिससे शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

यह शटडाउन 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और असुविधा से बचने के लिए पहले से आवश्यक व्यवस्था करने की अपील की गई है। प्रभावित क्षेत्रों में गांव बसई, कादीपुर, सरहौल, चकरपुर, नाथूपुर, सिकंदरपुर, सुखराली और गौशाला बूस्टर; सेक्टर-34, 37, सिविल लाइंस और हंस एन्क्लेव; सेक्टर-10ए; सेक्टर-14, 15, 16, 17 और 18; सेक्टर-27, 28, 29, 30, 31 और 32, सेक्टर-38, 39, 40, 41 और 43; सेक्टर-45 और 46 के कुछ हिस्से, डीएलएफ फेज-1 से 4, साइबर सिटी; उद्योग विहार फेज-1 से 5; साउथ सिटी-1, सुशांत लोक-1 और एमजी रोड शामिल हैं।

 

जीएमडीए ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से 22 से 24 अक्टूबर तक पानी का सोच-समझकर उपयोग करने तथा शटडाउन के दौरान घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था पहले से करने का आग्रह किया है। यह अपग्रेडेशन कार्य सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन पर आवश्यक सुविधाओं के विकास और गुरुग्राम की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। जीएमडीए ने इस अवधि के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!