सनसिटी में अवैध पानी कनेक्शनों पर एमसीजी की कार्रवाई, पांच कनेक्शन काटे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 19 Oct, 2026 07:40 PM

illegal connection diconnect by mcg in gurgaon

सनसिटी क्षेत्र में अवैध पानी कनेक्शनों और पानी के दुरुपयोग के मामलों पर नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए पांच कनेक्शन काट दिए। निगम की टीम ने 19 अक्टूबर को जांच के दौरान तीन अवैध कनेक्शन काटे, जबकि दो अन्य कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की।

गुड़गांव,(ब्यूरो): सनसिटी क्षेत्र में अवैध पानी कनेक्शनों और पानी के दुरुपयोग के मामलों पर नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई करते हुए पांच कनेक्शन काट दिए। निगम की टीम ने 19 अक्टूबर को जांच के दौरान तीन अवैध कनेक्शन काटे, जबकि दो अन्य कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की। जांच में निर्माण कार्यों के दौरान पानी का दुरुपयोग और कुछ कनेक्शनों पर मीटर नहीं लगे होने की स्थिति सामने आई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

नगर निगम के अनुसार, क्षेत्र में अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम का जोर पानी की आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने और खपत की निगरानी सुनिश्चित करने पर है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनके पानी के कनेक्शन वैध नहीं हैं, वे जल्द जरूरी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें नियमित करवाएं। उन्होंने पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने और इसकी बर्बादी रोकने की भी अपील की। निगम के मुताबिक, पानी के कनेक्शन और मीटर से संबंधित नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!