मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग ने पकड़ा 770 किलो पनीर, ये मिली खामियां

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Oct, 2026 10:03 PM

cm flying caught 770 kg cheese in gurgaon

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पनीर की एक खेप पकड़ी है। मौके पर की गई जांच के दौरान पिकअप गाड़ी से करीब 770 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पनीर की एक खेप पकड़ी है। मौके पर की गई जांच के दौरान पिकअप गाड़ी से करीब 770 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। अधिकारियों ने पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। 770 किलो पनीर में 150 किलो पनीर खराब हालत में था जिस जमीन में दबा कर नष्ट किया गया है। खाद्य विभाग द्वारा कई अन्य दुकानों से भी पनीर के सैंपल लिए। सैंपलिंग की खबर जैसे ही बाजार में फैली दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता गुरुग्राम के एसआई सतबीर सिंह और एएसआई मनोज कुमार की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान पिकअप को जांच के लिए रुकवाया गया। गाड़ी में पनीर ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान गाड़ी चालक की पहचान कर उससे पनीर के स्रोत और गंतव्य के संबंध में पूछताछ की गई। रिपोर्ट में चालक का नाम करीम बताया गया है। मौके पर पनीर की खेप खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लिए और जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। 

 

अधिकारियों ने बताया कि पनीर की गुणवत्ता को लेकर अंतिम स्थिति लैब जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल उपलब्ध मौके की रिपोर्ट के आधार पर पनीर को मिलावटी या असुरक्षित घोषित नहीं किया जा सकता। जाटौली मंडी के भी कई दुकानों पर सैंपल लिए गए। बताया इसके अलावा पटौदी में एक निजी डेयरी पर छापेमारी की गई। एकाएक हुई कार्यवाही के कारण दुकानदारों में खौफ का माहौल दिखाई दिया। वहीं अधिकारियों ने आगाह किया कि त्योहारों के अवसर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!