लापरवाही से मशीन में आया मजदूर का हाथ, तेल मिल मालिक के खिलाफ केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Oct, 2026 08:50 PM

worker s hand gets caught in machine due to negligence

भीम नगर चौक के पास स्थित एक तेल मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मालिक के दबाव के कारण एक महिला मजदूर का दाहिना हाथ मशीन में आकर कट गया। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भीम नगर चौक के पास स्थित एक तेल मिल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और मालिक के दबाव के कारण एक महिला मजदूर का दाहिना हाथ मशीन में आकर कट गया। पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से उत्तरप्रदेश के अयोध्या निवासी संजू देवी ने पुजिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से भीम नगर चौक स्थित एक मिल में मजदूरी कर रही थीं। पीड़िता का आरोप है कि मिल मालकिन ने बिना किसी तकनीकी अनुभव व दस्तावेजों के उनसे जबरन तेल निकालने की मशीन चलवाती थी। कई बार मना करने और अलग से कुशल मजदूर रखने की मांग के बावजूद उन पर मशीन में सरसों डालने व खल चलाने का दबाव बनाया जाता रहा।

 

इसी दबाव के चलते बीते दिनों मशीन में काम करते समय संजू देवी का दाहिना हाथ मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उनका हाथ कट गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें पहले निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की एमएलसी रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!