थाने में ही बिछा जाल: लड़ाई-झगड़े के मामले से नाम निकलवाने की एवज में रिश्वत ले रहा SI गिरफ्तार, धरा गया  सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2026 08:15 AM

sub inspector arrested for accepting a bribe in kaithal

सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एसआई पर लड़ाई-झगड़े के केस से नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने थाने

कैथल(जयपाल रसूलपुर): सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कैथल विजिलेंस टीम ने बुधवार शाम 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एसआई पर लड़ाई-झगड़े के केस से नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने थाने में ही जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की राशि के साथ काबू किया।

कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे। विजिलेंस के अनुसार सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने शिकायत दी थी कि सिविल लाइन थाने में तैनात एसआई राजेश कुमार लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद कैथल विजिलेंस इंस्पेक्टर सूबे सिंह सैनी की टीम ने शिकायत की पुष्टि की और बुधवार शाम थाने में ट्रैप लगाया।

बताया गया कि जैसे ही एसआई ने शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि ली, विजिलेंस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। इसके बाद विजिलेंस टीम आरोपी एसआई को अपने साथ कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ और मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विजिलेंस की कार्रवाई के बाद थाने में हड़कंप
एसआई की गिरफ्तारी के बाद सिविल लाइन थाने में हड़कंप की स्थिति रही। विजिलेंस टीम ने कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!