बेबसी और गरीबी की इंतहा: रोजगार की तलाश में बिहार से टोहाना आए मजदूर की मौत, बिहार में बैठे बेटा-बेटी ने वीडियो कॉल के जरिए दी अंतिम विदाई

Edited By Isha, Updated: 01 Oct, 2026 08:44 AM

a laborer who came from bihar to tohana in search of work passes away

रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके।

टोहाना (सुशील सिंगला): रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर टोहाना आए एक मजदूर की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा भी नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी की बेबसी ने ऐसा मजबूर किया कि बेटा-बेटी पिता को अंतिम विदाई भी वीडियो कॉल पर ही दे सके। इस मार्मिक घड़ी में टोहाना पुलिस ही परिवार बनी और स्थानीय लोगों की मदद से अंतिम संस्कार करवाया। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा (51) के रूप में हुई है। वह करीब 10 दिन पहले ही रोजगार के लिए टोहाना आए थे।

जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को बिहार के मधुबनी जिले के ढंगराहा गांव निवासी ओमप्रकाश से किशन लाल का झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मकान मालिक वीरेंद्र के बयान पर ओमप्रकाश के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

मोबाइल स्क्रीन बनी अंतिम दर्शन का जरिया
किशन लाल की पत्नी अनीता देवी का 15 साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में बुजुर्ग मां लुखीया देवी, पुणे में कार्यरत बेटा रोहित, गुरुग्राम में रह रही बेटी अन्नू और बिहार में रहने वाली भतीजी कविता हैं। पुलिस ने सभी को सूचना दी, लेकिन दूरी और आर्थिक हालात के कारण कोई टोहाना नहीं पहुंच सका।

परिस्थिति को देखते हुए बुधवार को पुलिस ने गांव के मुखिया और परिजनों को वीडियो कॉल पर जोड़ा। एक तरफ चिता जल रही थी तो दूसरी तरफ स्क्रीन पर आंसू और बिछड़ने का दर्द था। बेटे रोहित और बेटी अन्नू ने बिलखते हुए मोबाइल पर ही पिता का अंतिम संस्कार देखा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!