हरियाणा की 10 ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच,  नारनौल-रेवाड़ी, हिसार और भिवानी रूट के यात्रियों की राह आसान... देखें पूरी लिस्ट

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 08:34 AM

additional coaches to be added to 10 trains in haryana

अक्टूबर महीने में त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से गुजरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नारनौल-रेवाड़ी, हिसार, भिवानी और

हरियाणा: अक्टूबर महीने में त्योहारों के सीजन को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा से गुजरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्योहारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नारनौल-रेवाड़ी, हिसार, भिवानी और सिरसा रूट से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में डिब्बों  की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से ट्रेन में वेटिंग लिस्ट से परेशान यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी और सफर पहले से अधिक आरामदायक होगा।

इन प्रमुख रूटों की ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार निम्नलिखित रूटों पर चलने वाली ट्रेनों में अक्टूबर से कोचों की अस्थायी/स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है

  • जयपुर–हिसार–जयपुर एक्सप्रेस
  • रेवाड़ी–फाजिल्का–रेवाड़ी एक्सप्रेस
  • जयपुर–अमृतसर–जयपुर एक्सप्रेस (भिवानी-हिसार रूट)
  • अजमेर–अमृतसर–अजमेर एक्सप्रेस
  • फुलेरा–रेवाड़ी–फुलेरा पैसेंजर

यात्रियों को कैसे मिलेगा इसका सीधा फायदा?
 त्योहारी सीजन (दशहरा, करवा चौथ, दिवाली और छठ) के दौरान ट्रेनों में मारामारी बढ़ जाती है। अतिरिक्त कोच लगने से बर्थ की उपलब्धता बढ़ेगी। नारनौल, रेवाड़ी, भिवानी और हिसार के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा और छात्रों को भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी।राजस्थान और पंजाब को जोड़ने वाले इन मुख्य रेल मार्गों पर दबाव कम होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आगे अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जा सकते हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेनों की स्थिति और बर्थ उपलब्धता जांच लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!