Edited By Harman, Updated: 19 Sep, 2026 09:06 AM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट रिटर्न भरने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए 150 रुपये प्रति विद्यार्थी एवं अन्य राज्यों के प्रवासी विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी एनरोलमेंट शुल्क के साथ 18 सितंबर से 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करें। राजकीय, अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त एवं बोर्ड से स्थायी संबद्धता प्राप्त विद्यालय व गुरुकुल, विद्यापीठ बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर दिए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उनके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की एनरोलमेंट रिटर्न या शुल्क एक बार में (एकमुश्त) ऑनलाइन भरी जानी है।
छात्रों के विवरणों में 13 से 18 नवंबर तक ऑनलाइन त्रुटि ठीक करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों का 50 रुपये प्रति छात्र प्रश्न पत्र शुल्क भी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन जमा करवाना होगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी का आवेदन फार्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विद्यालय द्वारा दाखिला खारिज रजिस्टर में अंतिम विद्यार्थी के प्रवेश पृष्ठ की सत्यापित छाया प्रति अपलोड करवाई जानी अनिवार्य है।