Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2026 04:49 PM

आईटीआई उमरी के प्रिंसिपल जगमोहन ने बताया कि हरियाणा के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथियां बढ़ा दी गई हैं।
कुरुक्षेत्र: आईटीआई उमरी के प्रिंसिपल जगमोहन ने बताया कि हरियाणा के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथियां बढ़ा दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि एनसीवीटी की रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 22 सितंबर 2026 और एससीवीटी की रिक्त सीटों के लिए 29 सितंबर 2026 कर दी गई है। दाखिले की प्रक्रिया संस्थान स्तर पर पूरी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा तथा इसमें किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड संबंधित संस्थान में जमा करवाना होगा।
प्रिंसिपल ने बताया कि अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं संस्थान में उपस्थित होना होगा और दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवानी होगी। मेरिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है, जहां संस्थानवार रिक्त सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है। सत्र 2026-27 की विवरणिका में निर्धारित अन्य नियम एवं शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी।