Edited By Harman, Updated: 12 Sep, 2026 11:03 AM

हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मानसून की गतिविधियों में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ शामिल हैं। आज सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।
वहीं करनाल, सोनीपत और भिवानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। विभाग ने रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी हरियाणा के सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में मामूली गिरावट आई है। हालांकि पश्चिमी हरियाणा के कुछ जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।
सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं अंबाला और चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में बारिश से तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।