एक ही परिवार के 4 चिराग बुझे, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर...पिता और 3 मासूम बच्चों की मौत

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2026 09:39 AM

four lives from the same family lost speeding dumper hits motorcycle

जिले  में तावडू-नूंह रोड पर मारिया मंजिल स्कूल के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

नूंह (अनिल मोहिनिया): जिले  में तावडू-नूंह रोड पर मारिया मंजिल स्कूल के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, मौलाना शाबिर बच्चों को पढ़ाने के बाद अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मारिया मंजिल स्कूल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता और तीनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नूंह के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान समेत अन्य तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!