आखिरकार सरकार से बनी सहमति; शाहबाद में किसानों का धरना समाप्त, कल से शुरू होगी धान की खरीद

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Sep, 2026 05:38 PM

finally an agreement was reached with the government farmers  protest in shaha

शाहबाद में धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहबाद में किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़) : शाहबाद में धान की खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर शाहबाद में किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। किसानों और सरकार के बीच सहमति बनने के बाद सरकार ने किसानों की मांगों को मान लिया है। इसके साथ ही कल से धान की खरीद शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

धरने के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार ने किसानों की मांगें मान ली हैं, जिसके बाद धरना समाप्त करने का फैसला लिया गया। किसानों की ओर से धान की खरीद जल्द शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था।

सरकार के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। कल से धान की खरीद शुरू होने की बात सामने आने के बाद किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!