भ्रष्ट अधिकारियों पर एसीबी की गाज,  हिसार के जिलेदार को रंगे हाथ दबोचा...जानिए पूरा मामला

Edited By Isha, Updated: 25 Sep, 2026 08:26 AM

canal department official ziledar arrested red handed while accepting a bribe

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हांसी में कार्रवाई करते हुए जल सेवाएं मंडल, हिसार के जिलेदार राजेश कुमार को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

हिसार( विनोद):  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने हांसी में कार्रवाई करते हुए जल सेवाएं मंडल, हिसार के जिलेदार राजेश कुमार को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके गांव में राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के नजदीक कृषि भूमि में कालोनी काटी गई है।

उक्त कालोनी की कृषि भूमि के लिए नहरी पानी की सिंचाई व्यवस्था से संबंधित सीओओ बनाने के लिए नहरी विभाग, हिसार में आवेदन किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, मामले को राजेश कुमार, जिलेदार, नहरी विभाग, हिसार देख रहे थे। सीओओ बनाने के एवज में राजेश कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी उपकेंद्र हांसी की टीम ने ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी राजेश कुमार, जिलेदार, जल सेवाएं मंडल, हिसार को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

गवाहों की मौजूदगी में हुई पूरी कार्रवाई
एसीबी की यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ अभियोग संख्या 37, दिनांक 24 सितंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार मंडल में मामला दर्ज किया गया है।मामले में आगामी अनुसंधान नियमानुसार अमल में लाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!