पानीपत कोर्ट की पार्किंग में बवाल, बदमाशों ने गवाही देने आया युवक पर गंडासी-डंडों से किया ताबड़तोड़ हमला, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Oct, 2026 02:38 PM

chaos erupts in the panipat court parking lot a young man who came to testify w

पानीपत कोर्ट में वकीलों की चैंबरों की बिल्डिंग में तारीख पर गवाही के लिए आए गवाह पर

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबरों वाली बिल्डिंग के पीछे पार्किंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पक्ष के युवकों पर हथियारों से हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गंडासियों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से युवकों पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में कई युवक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मामले में दोनों पक्ष रूटीन तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वकीलों की बिल्डिंग के पीछे बनी पार्किंग में आरोपी पक्ष के दो युवक मौजूद थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता पक्ष के कई युवक वहां पहुंचे और दोनों युवकों पर हमला कर दिया।

 

PunjabKesari
 

 

हमले के दौरान गंडासियों, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी करीब पांच गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।

घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवकों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

कोर्ट परिसर में हथियारों के साथ हुए इस हमले ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!