सपने रह गए अधूरे...अमेरिका में ट्राला पलटने से हरियाणवी युवक की दर्दनाक मौत, परिवार को दे गया गहरे घाव

Edited By Harman, Updated: 10 Oct, 2026 10:45 AM

painful death of a haryanvi youth due to the overturning of a trailer in america

करनाल के नीलोखेड़ी के गांव सोकरी निवासी 25 वर्षीय जतिन कुमार की अमरीका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी अनुसार जतिन करीब 4 साल पहले अमरीका गया था। यह कैलिफोर्निया में रहकर ट्राला चलाता था।

करनाल : करनाल के नीलोखेड़ी के गांव सोकरी निवासी 25 वर्षीय जतिन कुमार की अमरीका में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी अनुसार जतिन करीब 4 साल पहले अमरीका गया था। यह कैलिफोर्निया में रहकर ट्राला चलाता था।

बताया जा रहा है कि हादसे से महज 2 दिन पहले ही जतिन ने फोन पर घर के सदस्यों से बात की। रात के समय जतिन अमरीका में ट्राला चला रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला पलट गया व जतिन की मौत हो गई। 

जतिन के पिता रामपाल बताया कि उनके भांजे का बेटा अमरीका में ही रहता है और वह वहां से परिवार की मदद कर रहा है। उनकी सबसे बड़ी चिंता अब जतिन का शव भारत लाने की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!