फरीदाबाद के तिलपत गांव में मर्डर, सिर पर वार कर युवक को उतारा मौत के घाट; मामा के नए मकान के उद्घाटन में आया था मृतक

Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 11:11 AM

murder in tilpat village of faridabad

फरीदाबाद के तिलपत गांव से सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां  25 वर्षीय वाली मोहम्मद को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के तिलपत गांव से सनसनीखेज हत्याकांड की खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां  25 वर्षीय वाली मोहम्मद को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मेवात जिले का रहने वाला था। युवक मामा के नए मकान के उद्घाटन में आया हुआ था। विवाद गुरुवार शाम करीब 7 से 8 बजे हुआ। पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वाली मोहम्मद बीच-बचाव करने पहुंचा था।

साहिल नाम के युवक ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। गंभीर हालत में  परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे । डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया। हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!